फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teej festival

हाथों का हुनर दिखाओ प्रतियोगिता में नीरू प्रथम, दिव्यांशी बनी तीज क्वीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
teej festival
अमरोहा। भारत विकास परिषद मैत्री शाखा ने शनिवार को हरियाली तीज उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारियों ने जमकर मस्ती की। हाथों का हुनर दिखाओ प्रतियोगिता में नीरू अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि दिव्यांशी गुप्ता तीज क्वीन चुनी गईं।
विज्ञापन

सबसे से पहले प्रांतीय अध्यक्ष जगन्नाथ चावला ने अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी और महामंत्री अरुण रस्तोगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शाखा महिला संयोजिका योगेश मालीवाल ने तीज उत्सव का संचालन किया। जिसमें महिला सदस्यों के बीच हाथों का हुनर दिखाओ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नीरू अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों के बीच कांच की बोतल को सुंदर एवं आकर्षक फ्लॉवर पॉट में सजाने की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कुश रस्तोगी एवं आशी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पायल की झंकार प्रतियोगिता में मोनिका रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के बीच कराई गई प्रतियोगिता में दिव्यांशी गुप्ता तीज क्वीन चुनी गईं। शशि चतुर्वेदी और कावेरी सक्सेना ने ताज पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में करोना बचाओ पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें ललिता महेश्वरी, ममता अग्रवाल, आरती यादव, वर्तिका अग्रवाल, शालू सक्सेना, माधुरी गुप्ता, रचना गुप्ता, गीता विरमान और माथुर ने भाग लिया। पुरुषों पदाधिकारियों ने देश भक्ति गीत यह देश है वीर जवानों का... अलबेलों का मस्तानों का... पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। जिसमें संदीप मालीवाल, अनुज महेश्वरी, नीरज महेश्वरी, अरुण रस्तोगी, डॉ संजय जौहरी, संजय बहती की ने भाग लिया। इस दौरान संरक्षक प्रमोद कुमार, अतुल सक्सेना, इंद्र मोहन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, योगेश चंद्र सर्राफ, विवेक नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed