{"_id":"642031f74606bb565b00e5d5","slug":"tc-and-policeman-ran-and-saved-the-elderly-man-who-slipped-while-boarding-a-moving-train-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलकर गिरने से बुजुर्ग घायल, टीसी और पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलकर गिरने से बुजुर्ग घायल, टीसी और पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाया
Sun, 26 Mar 2023 05:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:22 PM IST
सार
आनन-फानन में टीसी और पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें खींच लिया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नौगांवा सादात में असलम अब्दुल रहमान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। रविवार की सुबह असलम अहमद रहमान दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर अमरोहा आए थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बुजुर्ग को बचाते पुलिसकर्मी और टीसी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग घायल हो गए। स्टेशन पर मौजूद टीसी और पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते उनकी जान बच गई। घायल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्ग के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नौगांवा सादात में असलम अब्दुल रहमान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। रविवार की सुबह असलम अहमद रहमान दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर अमरोहा आए थे। जैसे ही वह अमरोहा रेलवे स्टेशन पर उतरे तभी उनका मोबाइल ट्रेन में छूट गया। जब मोबाइल छूटने की जानकारी असलम अब्दुल रहमान को हुई इससे पहले ट्रेन चलने लगी। लेकिन वह चलती हुई ट्रेन में चढ़ने लगे। ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में पहले उनकी टांग फसी और इसके बाद सिर। गिरते समय स्टेशन पर मौजूद टीसी कैलाश चंद्र और पुलिसकर्मी ने देख लिया।
विज्ञापन
आनन-फानन में टीसी और पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें खींच लिया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्गों के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई अचंभित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन