फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tata Magic loaded with Kurkure gutted by fire on the highway.

Amroha News: हाईवे पर धू-धूकर जला कुरकुरे से भरा टाटा मैजिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic loaded with Kurkure gutted by fire on the highway.
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर फ्लाईओवर पर रविवार तड़के कुरकुरे से भरे चलते मैजिक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धूकर जलने लगा। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आई है।
विज्ञापन

गांव भीकनपुर मूढ़ा निवासी मोहम्मद हसीब मैजिक में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे वह चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे। इसी दौरान अचानक मैजिक में शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हसीब ने जब मैजिक से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तत्काल कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चलते वाहन में आग लगने से फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग से मैजिक और उसमें लदे कुरकुरे के पैकेट जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed