फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five houses collapsed in Hasanpur, Dhabarsi, Adampur, and Rahra; a woman was injured.

Amroha News: हसनपुर, ढबारसी, आदमपुर व रहरा में गिरे पांच मकान, महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five houses collapsed in Hasanpur, Dhabarsi, Adampur, and Rahra; a woman was injured.
हसनपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बनकर बरस रही है। रविवार सुबह बारिश के कारण हसनपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन मकान ढह गए। जबकि एक ढबारसी और एक मकान आदमपुर के मरोरा गांव में गिर गया। इसमें एक महिला घायल हो गई । पीड़ितों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पहला मामला रहरा के गांव फूलपुर का है, जहां रविवार सुबह बारिश के चलते सावित्री देवी का कच्चा मकान अचानक गिर गया। यहां गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। घरेलू सामान नष्ट हो गया। वहीं, तुगलकाबाद में आसिम और झुंडी माफी गांव में हरज्ञान सिंह के मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

मकान गिरने से घरों में रखा सारा घरेलू सामान, राशन और कीमती वस्तुएं मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गईं। गनीमत यह रही कि हादसों के वक्त परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मलबे का मुआयना कराकर आर्थिक सहायता और आवास योजना का लाभ देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed