फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stoppage of two new trains at Amroha station

Amroha News: अमरोहा स्टेशन पर दो नई ट्रेनों का ठहराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Stoppage of two new trains at Amroha station
अमरोहा। रेल यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ी सौगात दी है। दैनिक रेल यात्री समिति की मांग पर रेलवे बोर्ड ने दो ट्रेनों का अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है। इनमें अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली द्विसाप्ताहिक ट्रेन 04213/04214 और आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जंक्शन के बीच चलने वाली द्विसाप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन 04027/04028 शामिल हैं।
विज्ञापन

अयोध्या कैंट-आनंद विहार ट्रेन का संचालन दो अक्टूबर से सोमवार और शुक्रवार को होगा। ट्रेन 04214 अमरोहा स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे अयोध्या की ओर तथा 04213 दोपहर 3:18 बजे आनंद विहार टर्मिनल की ओर रवाना होगी। वहीं, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन 04028 सुबह 11:15 बजे मुजफ्फरपुर तथा 04027 दोपहर 2:32 बजे आनंद विहार के लिए अमरोहा स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

ठहराव की मंजूरी मिलने पर दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताते हुए अध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बधाई दी। समिति के सचिव समर अब्बास ने कहा कि दोनों ट्रेनों का ठहराव यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पिछले छह वर्षों से डीआरयूसीसी रेलवे बोर्ड के सदस्य हैं और लगातार अमरोहा स्टेशन की सुविधाओं एवं ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाते रहे हैं। अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि फैजाबाद एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए 27 सितंबर को सुबह नौ बजे अमरोहा स्टेशन पर भूख हड़ताल प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed