{"_id":"6a9dd0590cb27ba7300d590b","slug":"lightning-strikes-power-station-power-supply-to-15-villages-disrupted-for-36-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-172332-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजलीघर पर गिरी बिजली, 36 घंटे से 15 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजलीघर पर गिरी बिजली, 36 घंटे से 15 गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अमरोहा मार्ग पर स्थित ग्राम कुआखेड़ा के बिजलीघर पर शनिवार की तड़के बिजली गिरने से 15 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीणों ने भाकियू असली के नेतृत्व में बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। एसडीओ ने देर रात तक आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। कुआखेड़ा बिजलीघर पर शनिवार की तड़के बारिश के दौरान बिजली गिर गई। बिजली गिरने से बिजलीघर में लगे कई उपकरण फुंक गए। इससे बिजलीघर से जुड़े तमाम गांवों की आपूर्ति बंद हो गई।
इनमें कुआखेड़ा, वासीपुर, चक वासीपुर, कंजरबसेड़ा, दासपुर, लोदीपुर, हलुपुरा, घंसूरपुर, कौराला, दौराला, कठपुरा आदि गांव शामिल हैं। रविवार को भारतीय किसान यूनियन असली के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर आए एसडीओ ने रविवार देर रात आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर शांत किया।
प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह, अजय कुमार, रामकुमार सिंह, वीर सिंह, अब्दुल अजीज, सत्तार आदि मौजूद थे। संवाद