{"_id":"6a9dcffc4f66538eae0ee2c5","slug":"hearings-on-objections-regarding-circle-rates-will-begin-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172350-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्किल रेट के मामले में आज से होगी आपत्तियों पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्किल रेट के मामले में आज से होगी आपत्तियों पर सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर प्राप्त करीब 350 आपत्तियों पर सोमवार से सुनवाई शुरू होगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सर्किल रेट निर्धारित किए जाएंगे।
एआईजी स्टांप अनूप सिन्हा ने बताया कि संपत्ति का मूल्यांकन नियमावली 1997, उत्तर प्रदेश स्टांप संपत्ति का मूल्यांकन द्वितीय संशोधन नियमावली 2013 एवं तृतीय संशोधन नियमावली 2015 के तहत जिले की तीनों तहसीलों की मूल्यांकन सूची में पुनरीक्षित दरें तय करने के लिए प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। इस पर 14 से 25 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इनका निस्तारण एक से तीन सितंबर तक होना था, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया।
उन्होंने बताया कि धनौरा तहसील में सात सितंबर, हसनपुर में आठ तथा अमरोहा व नौगावां सादात में नौ सितंबर को दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक आपत्तियों की सुनवाई होगी। संवाद