फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Talks fail, Lekhpals' strike continues on the second day

Amroha News: वार्ता विफल, दूसरे दिन भी जारी रही लेखपालों की हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Talks fail, Lekhpals' strike continues on the second day
अमरोहा। नौगांवा सादात थाने के पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग को लेकर लेखपालों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते तहसील में काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एडीएम और एएसपी के साथ हुई लेखपाल संघ की वार्ता भी विफल रही। लेखपाल संघ ने तबादले से पहले हड़ताल खत्म करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात में खनन लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर थाने में खड़ी करने को लेकर बीते शनिवार को कोतवाल प्रेमपाल सिंह और हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार की लेखपाल के साथ नोकझोंक हो गई थी। लेखपाल ने कोतवाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिससे लेखपालों में आक्राेश है। मामले को लेकर लेखपालों ने नौगांवा सादात थाने पर भी प्रदर्शन किया था। एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद मामले में समाधान का आश्वासन मिलने पर लेखपालों ने उस समय धरना खत्म कर दिया था। हालांकि, रविवार को तक कोतवाल व हेड मोहर्रिर का तबादला न होने से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सभी तहसीलों में हड़ताल किए जाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार से सभी तहसीलों में लेखपालों ने कामकाज बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। कार्रवाई की मांग पर एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन भी दिया। वहीं, मंगलवार को भी सभी तहसीलों में लेखपाल हड़ताल पर रहे। हालांकि एडीएम वित्त व राजस्व तथा एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव और एएसपी के साथ हुई उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की वार्ता भी हुई, जो विफल रही। संघ के जिलाध्यक्ष सचिन यादव ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों के तबादला होने तक लेखपालों की हड़ताल जारी रहेगी। अमरोहा में धरना स्थल पर तहसील अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव दिवाकर सिंह, प्रशांत यादव, गौरव शर्मा, सतीश कुमार, मुकुल सिंह आदि शामिल रहे। उधर, हसनपुर, मंडी धनौरा व नौगांवा सादात तहसील में भी लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में भी लेखपालों ने कामकाज नहीं किया
हसनपुर। नौगांवा सादात में लेखपालों के साथ थाने में हुई अभद्रता के खिलाफ तहसील में लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल सोमवार से धरने पर बैठे हैं। वह मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर रहे। लेखपालों का कहना है कि नौगांवा के थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा, जब तक कार्रवाई नहीं होगी धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव मनोज कुमार, सतीशचंद, मुस्तकीम अली, सतीश कुमार, केशव सरन, केशव दत्त शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article