{"_id":"62474a5bbb4adf6aa670c3a6","slug":"take-oath-of-water-save-jpnagar-news-mbd4233633110","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला खेड़ा के नौनिहालों ने ली स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला खेड़ा के नौनिहालों ने ली स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नमामी गंगे टीम ने कालाखेड़ा में बच्चों को पेयजल का रखरखाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी ली।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामी गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जोया विकास खंड की ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन हर घर जल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आर्ट एवं क्लब गठन के माध्यम से बच्चों को पेयजल का रखरखाव, स्वच्छता, साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने बच्चों को पीने योग्य पानी का सही तरीके से रख-रखाव, फलों-सब्जियों को धोकर उपयोग में लाने, घरों के पास जलभराव न होने देना, पानी टंकी के पेयजल का सही उपयोग करने, पेय व पेयजल स्तोत्रों के रख-रखाव एवं दूषित होने से बचाव को जागरूक किया। वहीं खुले मे शौच न करने और शौचालय का उपयोग करने को बताया गया। प्रशिक्षक ललिता ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के साथ ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी है। बच्चों ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान आदित्य सिंह गुर्जर, जिला समन्वयक मोहम्मद नूर आलम, सरताज, सहायक समन्वय निरंकार मिश्र, खुर्शीद आलम, रितेश, को-आर्डिनेटर आदित्य प्रताप, राकेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।