फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Support seen during Rahul visit in Amroha.. still ruckus, tussle between contenders after SP-Congress alliance

UP: अमरोहा में राहुल की यात्रा में दिखा साथ.. फिर भी रार, सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद दावेदारों के बीच घमासान

Mon, 26 Feb 2024 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद अमरोहा जिले का माहौल बदल गया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सांसद दानिश अली के शामिल होने के बाद अन्य दावेदारों में खलबली मची हुई है। कांग्रेस पार्टी के पुराने दावेदार इससे असहज स्थिति में आ गए हैं। 

विज्ञापन
Support seen during Rahul visit in Amroha.. still ruckus, tussle between contenders after SP-Congress alliance
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल सांसद दानिश अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों अमरोहा जिले की राजनीति गरमाई हुई है। विशेषकर सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद अलग ही माहौल नजर आ रहा है। अमरोहा सीट कांग्रेस के खाते में जाते ही दावेदारों के बीच घमासान मचना शुरू हो गया है। सांसद दानिश अली का कांग्रेस प्रेम कांग्रेसियों के गले उतरते नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी द्वारा दानिश अली को बाहरी बताते हुए उनका खुलकर विरोध किया जा चुका है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दोनों नेता राहुल गांधी के साथ उनकी कार में एक साथ नजर आए, बावजूद इनके बीच रार बरकरार है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर मुहर लगने से पहले अमरोहा की लोकसभा सीट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़े नेताओं की सक्रियता भी उतनी अधिक नहीं थी। लेकिन, बसपा से निलंबित हुए सांसद दानिश अली को लेकर लगातार चर्चाएं होने लगीं वह कांग्रेस से दावेदारी जता सकते हैं। इस बीच दानिश अली की लगातार राहुल गांधी से हुई मुलाकात ने चर्चाओं को संभावनाओं में बदलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ रहा दानिश अली का प्रेम कांग्रेसियों को परेशान करने लगा है। हाल ही में कांग्रेस से लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी जताने वाले प्रदेश महासचिव सचिन ने उन्हें बाहरी बताया। कहा कि पार्टी से उन्हें टिकट मिलता है तो उन्हें चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। जबकि, दानिश अली ने इस पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद दानिश अली और सचिन चौधरी शनिवार को अमरोहा में निकली यात्रा में राहुल गांधी की कार में एक साथ खड़े नजर आए थे। लेकिन, दोनों के चेहरों के भाव अलग-अलग थे।

कहने को अभी दानिश अली ने न तो कांग्रेस की सदस्यता ली है और न ही वह बसपा के विरोध में कुछ बोला है। बावजूद इसके कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति लगाव दावेदारी जताने वाले कांग्रेसियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अब देखने वाली बात यह है कि दानिश अली कांग्रेस की सदस्यता लेंगे या फिर अन्य कोई घोषणा होगी।

जैसा कि हमारे द्वारा बोला ही जा चुका है कि दानिश अली ने अभी कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। वह बाहरी हैं। सदस्यता लेने के बाद ही पार्टी हाईकमान कोई फैसला लेगी। हम भी टिकट की दौड़ में हैं। इसलिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विपक्ष के सांसदों ने स्वागत किया। इसी तरह दानिश अली ने भी स्वागत किया। सांसद होने के नाते दानिश अली और प्रदेश महासचिव होने के नाते हम राहुल गांधी जी के साथ एक साथ नजर आए। -सचिन चौधरी, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस


हमें राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा में साथ रखा गया। हम विरोध और टिकट मिलने को लेकर अभी कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। आने वाले समय का इंतजार किया जा रहा है। समय के साथ सब कुछ सही होगा। -दानिश अली, सांसद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed