{"_id":"6ac94ee87d2180cd3a05d9fb","slug":"health-services-affected-by-the-strike-of-contractual-health-workers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175125-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
अमरोहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी में सेवाएं प्रभावित रहीं। चिकित्सकों ने मरीज नहीं देखे और पैथोलॉजी लैब बंद रहीं। इससे मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। शनिवार को भी कार्य बहिष्कार रहेगा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नियमितीकरण या समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ-एचआर लाभ, गैर जनपद स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया है। 12 अक्तूबर को लखनऊ में धरना दिया जाएगा।
जिले में जिला अस्पताल और सभी सीएचसी-पीएचसी में करीब 850 संविदा कर्मी तैनात हैं। इनमें स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल में सीएचओ और एएनएम भी शामिल रहीं। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
.......