फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohd. Arsh and Manish Nagar won individual championship titles.

Amroha News: मो. अर्श और मनीष नागर ने जीते व्यक्तिगत चैंपियनशिप के खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mohd. Arsh and Manish Nagar won individual championship titles.
अमरोहा। 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एएसएम इंटर कॉलेज, खाता के खिलाड़ियों ने सीनियर और जूनियर बालक वर्ग में चैंपियनशिप जीती। सीनियर बालक वर्ग में मोहम्मद अर्श व्यक्तिगत चैंपियन बने। मनीष नागर ने भी जूनियर बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में प्रतियोगिता का समापन हुआ। एकेके इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, बूढ़नपुर के विशेष चौहान प्रथम और एएसएम इंटर कॉलेज, खाता के तनिक द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री में एएसएम के मुजस्सम प्रथम और सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के प्रियांशु द्वितीय रहे।
विज्ञापन

व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के शिवम नागर ने जूनियर बालक वर्ग और इसी विद्यालय की साक्षी ने सब जूनियर बालिका वर्ग में खिताब जीता। सीनियर बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, खादर बख्श ने विद्यालय चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. निशांत यादव ने शुभकामनाएं दीं और डॉ. जीपी सिंह ने अनुशासन व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य पवन त्यागी, गुरनाम सिंह, डॉ. जमशेद कमाल, स्नेहलता वर्मा, चारू शर्मा, सुहाना मंजूर, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, नरेश सिद्धू और धर्म सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव विजय सिंह और विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों ने आयोजन में योगदान दिया। संयोजक एवं एकेके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद आदिल अब्बासी ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed