फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sunlight ineffective in front of cold wave, mercury dropped by four degrees

Amroha News: शीतलहर के आगे धूप बेअसर, चार डिग्री लुढ़का पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Sunlight ineffective in front of cold wave, mercury dropped by four degrees
अमरोहा। हर दिन सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिनभर चली शीतलहर के कारण दोपहर में निकली हल्की धूप बेअसर रही। चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई। पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अमरोहा में भी दिखाई दे रहा है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। बर्फीली हवा शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही है। दिनभर शीतलहर चलने के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान मंगलवार के सापेक्ष चार डिग्री लुढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नाै डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। दिन में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण घरों से बाहर निकले लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

भीषण ठंड के कारण घरों से बाहर निकले लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। घरों में भी ब्लोअर और हीटर का उपयोग बढ़ गया है। सुबह करीब 11 बजे निकली हल्की धूप भी ठंड कम न कर सकी। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरा बढ़ने के भी आसार हैं। हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed