फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Success comes with the guidance of teachers: Vinay Saxena

शिक्षकों के मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता: विनय सक्सेना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Success comes with the guidance of teachers: Vinay Saxena
अमरोहा। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। परिश्रम के बदौलत कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज के छात्र भविष्य में देश और समाज का नेतृत्व करेंगे। यह बातें दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आर्यंस स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को द आर्यंस स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के उप राज्यपाल का प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट व प्रधानाचार्य आदेश कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने कहा कि अपनी योग्यता और परिश्रम के बल पर देश एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करें। समय का उचित प्रबंधन करते हुए अपने अंदर हमेशा सकारात्मक विचारों को स्थान दें। एक अच्छा नागरिक बनकर देश और राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान दें। छात्र समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। उन्होंने बच्चों से सादगी, दया, करुणा और विनम्रता जैसे गुणों को सदैव अपनाने का आह्वान किया। कहा कि अपने माता-पिता, अपने अध्यापकों और दोस्तों का सदैव सम्मान करें। उनकी पत्नी संगीता सक्सेना भी बच्चों से रूबरू हुईं। कार्यक्रम में सचिव सुरेंद्र सिंह, निजी सचिव सोनिका सिंह, एडीसी मिहिर सक्सेना, सहायक निदेशक रवि कौशिक को भी स्वागत किया गया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed