फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students were beaten after stopping the bus, FIR registered

Amroha News: निजी विश्वविद्यालय की बस को रोककर छात्रों से मारपीट, केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Students were beaten after stopping the bus, FIR registered
अमरोहा। टीएमयू की बस को रोककर बाइक सवार युवकों ने दो छात्रों के साथ मारपीट की। बाद में धमकी देते हुए भाग गए। इससे पहले कैंपस के ही छात्र ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक छात्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में किसान योगेश कुमार का परिवार रहता है। उनका बेटा प्रशांत कुमार टीएमयू के बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को वह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में टीएमयू कैंपस के गेट के बाहर खड़ा था। इस दौरान वह अपने साथी प्रिंस कटारिया, तुषार कटारिया और आदित्य यादव के बात कर रहा था। तभी यहां एक छात्र आया और पुरानी किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। बाद में देख लेने की धमकी दी। इस दौरान तो मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद प्रशांत कुमार अन्य छात्रों के साथ बस में सवार होकर वापस टीएमयू जा रहे थे। शाम को करीब पांच बजे जैसे ही बस अमरोहा बाईपास पहुंची। तभी दो बाइकों पर सवार तीन युवक आए और बस को रुकवा लिया। युवकों ने प्रशांत कुमार के साथ मारपीट कर दी। बचाव में आए प्रिंस कटारिया को भी बुरी तरह पीटा। मारपीट में प्रशांत कुमार और प्रिंस कटारिया घायल हो गए। बाद में बाइक सवार आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में छात्र प्रशांत कुमार की तहरीर पर एक छात्र और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed