{"_id":"64306ded334f00b9bf04efa7","slug":"students-death-in-suspicious-circumstances-fear-of-murder-jpnagar-news-c-15-1-109721-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
Sat, 08 Apr 2023 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर दूसरे वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव यूनिवर्सिटी के पीछे नहर के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस हादसा मान रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। छात्र यूनिवर्सिटी आने के लिए घर से निकला था जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि वह कॉलेज नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के खानपुर बंद में हरनंदन सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी दयावती के अलावा तीन बेटे संजीव कुमार, अतुल और आकाश है। सबसे बड़ा बेटा संजीव कुमार वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 12:30 संजीव कुमार के किराएदार ने फोन किया था लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम को संजीव का शव यूनिवर्सिटी के पीछे मध्य गंगा नहर के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। पुलिस हादसा मान रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति राजीव त्यागी ने बताया कि संजीव शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में नहीं आया था। उसकी उपस्थिति भी दर्ज नहीं है। वह दिन भर कहां रहा इसकी जानकारी नहीं है।
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में हादसा प्रतीत होता है।-विजय राणा, सीओ सिटी अमरोहा
विज्ञापन
21 जून को थी शादी
शुक्रवार की शाम थाने पर पहुंचे मृतक संजीव कुमार के पिता हरनंदन ने बताया कि संजीव कुमार परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी शादी तय हो गई थी। 21 जून को बरात जानी थी। लेकिन संजीव की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।