फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   street vendor loan

स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000 का लोन:

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
street vendor loan
अमरोहा। स्ट्रीट वेंडर्स के ब्योरा को ऑनलाइन करने और लोन वितरण की प्रगति में सुधार के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। पांच महीने में महज 33 प्रतिशत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन मिल सका है। ऑनलाइन, लोन स्वीकृति और लोन वितरण के अंतर को खत्म करने के लिए 16 जनवरी तक अभियान चलेगा। स्ट्रीट वेंडर्स को 31 मार्च तक लक्ष्य हासिल करना है। ऐसे में 8,790 और स्ट्रीट वेंडर्स को लोन दिलाना चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शहर के ठेला, खोमचा, रेहड़ी और फुटपाथ विक्रेताओं की पूंजी खत्म हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000-10,000 रुपये के लोन देने के निर्देश दिए। यह लोन एक साल में चुकाना भी है। खास बात यह है कि नगरीय निकायों को ठेले खोमचे वालों का पंजीयन भी करना है ताकि अधिक संख्या में लाभान्वित किया जा सके। जिले में 13,105 स्ट्रीट वेंडर्स का लक्ष्य तय किया गया। अगस्त में स्ट्रीट वेंडर्स को पंजीयन कर लोन दिलाने के निर्देश दिए गए लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायतों ने खूब लापरवाही बरती इसके चलते लक्ष्य के सापेक्ष महज 33 प्रतिशत को लोन स्वीकृत हो सका है। फिलहाल जिले के आठ नगरीय निकायों में महज 4,315 स्ट्रीट वेंडर्स को लोन मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed