फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Special month to worship Ramadan Allah: Maulana Kausar

रमजान अल्लाह की इबादत करने का खास महीना: मौलाना कौसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Special month to worship Ramadan Allah: Maulana Kausar
अमरोहा। आमदे माहे रमजान के सिलसिले में महफिल-ए-नात का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश कर खूब वाह-वाही लूटी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दानिशमंदान स्थित डा. शहजाद रजा के आवास पर महफिल की शुरुआत तिलावते कुरआने पाक से मोहम्मद अब्बाज रजा व नात शरीफ से नाजिम हुसैन आरिफ ने की। शिया धर्मगुरु मौलाना कौसर मुज्तबा ने कहा कि रमजान अल्लाह की इबादत करने का खास महीना है। इसके बाद शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। डाॅ. नासिर अमरोहवी ने पढ़ा...हाय वो गर्मी महशर के कयामत टूटे, हाय वो जन्नत के सीने से लगाए आका। डाॅ. शहजाद रजा ने कहा...कहने को कोई कुछ भी कहे सच तो यही है, इस्लाम बच गया है बदौलत हुसैन की। नौशा अमरोहवी ने कहा...कर्बला के मैदान से मुंह छुपाकर भागी है, अब तलाश करने पर बैयते नहीं मिलती। पंडित भुवन अमरोहवी ने यूं कहा...मेरी आंखें उन्हीं को ढूंढती हैं, सहारा बनके जो आते है सभी का।

इनके अलावा शानदार अमरोहवी, अनीस अमरोहवी आदि ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए। मौलाना सफदर रजा ने दुआ कराई। अध्यक्षता मौलाना सफदर रजा व संचालन सामी अमरोहवी ने किया। इस दौरान डॉ.लाडले रहबर, शाने रजा, शाने मेहंदी, मुख्तार नकवी, इरफान कैफी, जाहिर हुसैन, सिकंदर, माहिर हुसैन, रजा हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed