फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Red defeated Blue.

Amroha News: रुक्मणी रेड ने ब्लू को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Red defeated Blue.
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने रोमांचक मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू ने 23.5 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में रेड ने 26.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम समय में दो विकेट शेष रहते ध्रुव त्यागी और मयंक कुमार ने टीम को जीत तक पहुंचाया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में ब्लू की शुरुआत खराब रही और 49 रन पर पांच विकेट गिर गए। इसके बाद सूर्यांश सिंह ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। अरबाज चौधरी ने 15 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। रेड की ओर से अमार ने 4.1 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए। मो. उवैस और ध्रुव त्यागी ने दो-दो, जबकि मयंक कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड को मो. अर्श और सत्यम ने संभाला। अर्श ने 71 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 39 रन बनाए, जबकि सत्यम ने 55 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन जोड़े।
विज्ञापन

दोनों की पारियों से टीम लक्ष्य के करीब पहुंची। इसके बाद अरबाज चौधरी ने छह ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटककर मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया। 130 रन पर चार विकेट से रेड का स्कोर 144 रन पर सात विकेट हो गया। जीत के लिए दो रन बाकी थे और दबाव बढ़ गया था। ऐसे में ध्रुव त्यागी एक रन और मयंक कुमार बिना खाता खोले नाबाद रहे। दोनों ने संयम से खेलते हुए 26.5 ओवर में लक्ष्य पूरा कर दिया और रेड की टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed