फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer murdered in the forest; injury marks on the face.

Amroha News: जंगल में किसान की हत्या चेहरे पर चोट के निशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered in the forest; injury marks on the face.
आदमपुर। थाना क्षेत्र के कोकापुर के मड़ैया निवासी किसान जोगेंद्र (28) की हत्या कर दी गई। उनका शव थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर के जंगल में मिला। उनके शरीर, गर्दन और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले। वह शुक्रवार शाम से लापता थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पिता की तहरीर पर तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह किसान रूपराम के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम के बाद से जोगेंद्र का कोई पता नहीं था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ओगारपुर के जंगल में भंडी वाले रास्ते पर नलकूप के पास युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर कुछ ही देर में गांव में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। जोगेंद्र के शरीर, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता रूपराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दरियापुर गांव निवासी ब्रजपाल, विष्णु और तेजपाल तीनों बाइक पर जोगेंद्र को बैठाकर ले गए थे। उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कुछ समय बाद लौटने की बात की थी। आरोप है कि इन तीनों ने ही जोगेंद्र की हत्या की है।
पुलिस युवक की हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जोगेंद्र की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और एक मासूम बच्चा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed