फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emphasis on strengthening the organization down to the booth level at the divisional workshop.

Amroha News: मंडलीय कार्यशाला में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन पर जोर

Sun, 13 Sep 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization down to the booth level at the divisional workshop.
बिलारी। नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शनिवार दोपहर बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की बिलारी मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी के मजबूत संगठन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन




कार्यशाला की शुरुआत में भाजपा की नई घोषित क्षेत्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाई गईं बिलारी निवासी डॉ. गीता शर्मा को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बिलारी मंडल की ओर से पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल प्रभारी और जिला महामंत्री नवीन चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान की रूप रेखा, उद्देश्य और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन




जिला महामंत्री ने आगे कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा भारत यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा,सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र आंगन उत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बूथ स्तर पर ग्रामीणों और लाभार्थियों से संपर्क के माध्यम से किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यशाला में बिलारी मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed