{"_id":"6aa5bc7d3c31c7a9790e463c","slug":"ahmed-turki-club-registered-a-win-thanks-to-chhotus-explosive-innings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172801-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छोटू की आतिशी पारी की बदौलत \nअहमद तुर्की क्लब ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छोटू की आतिशी पारी की बदौलत अहमद तुर्की क्लब ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली के डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में रोमांचक टी-20 मुकाबले में अहमद तुर्की क्लब ने रॉयल लेजेंड्स इलेवन की टीम को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल लेजेंड्स इलेवन ने आठ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में अहमद तुर्की क्लब की टीम ने 16.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। छोटू गाबी की 68 रन की आक्रामक पारी जीत की सबसे बड़ी वजह रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल लेजेंड्स इलेवन की शुरुआत खराब रही। अब्दुल कादिर खाता खोले बिना आउट हो गए। मुशाहिद नजर ने 29 रन बनाए, जबकि अमान ने महज 17 गेंदों में एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 39 रन ठोके। अमान मुगल ने 31 रन का योगदान दिया। इन पारियों के सहारे टीम 20 ओवर में 181 रन तक पहुंची।
अहमद तुर्की क्लब की ओर से आदित्य चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए। वसीम क्रिकेटर को दो सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अहमद तुर्की क्लब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। रामीज 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आदित्य चहल ने 17 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेलकर रन गति बढ़ाई। आसिफ ने 18 रन बनाए। इसके बाद छोटू गाबी ने मोर्चा संभाला और रॉयल लेजेंड्स के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने 40 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।
विज्ञापन
अमान ने तीन विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन छोटू की आतिशी बल्लेबाजी के आगे उनकी टीम लक्ष्य नहीं बचा सकी। अहमद तुर्की क्लब ने 16.4 ओवर में छह विकेट खोकर 185 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार पारी के लिए छोटू गाबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।