{"_id":"626c3949794e4135b37dfade","slug":"sp-inspected-religious-places-with-subordinates-jpnagar-news-mbd426421829","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने अधीनस्थों के साथ किया धार्मिक स्थलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने अधीनस्थों के साथ किया धार्मिक स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अलविदा जुमे के मद्देनजर शुक्रवार की तड़के एसपी ने अधीनस्थों को के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा किया। पीआरवी और लैपर्ड मोबाइल डयूटी के अलावा पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी चेक की। नमाज के दौरान धर्मस्थलों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरतने के नसीहत दी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एसपी विनीत जायसवाल अचानक शहर का भ्रमण करने निकल पड़े। एसपी के शहर में घुसते ही अधीनस्थों में खलबली मच गई। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर एसपी सबसे पहले जामा मस्जिद पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा के बिंदुओं पर एएसपी सीपी शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा से जानकारी ली। नमाज के दौरान सुरक्षा की बावत जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से पूरी चौकसी बरतने की बात कही। इसके बाद एसपी टीपी नगर चौकी पहुंचे यहां अधीनस्थ के साथ बातचीत की। निर्देेश देते हुए कहा कि नमाज के दौरान सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। शहर के भ्रमण के दौरान एसपी ने पीआरवी, लैपर्ड मोबाइल टीम की मुस्तैदी परखी। इसके अलावा हसनपुर और मंडी धनौरा क्षेत्र में संबंधित सीओ व थानेदार ने धर्मस्थलों का दौरा किया।