{"_id":"6521bd387a0467dcb7006e64","slug":"smuggler-arrested-with-doda-powder-worth-rs-46-lakh-in-hasanpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-6299-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में 46 लाख के डोडा चूर्ण के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में 46 लाख के डोडा चूर्ण के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sun, 08 Oct 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। एंटी नारकोटिक्स बरेली व हसनपुर पुलिस टीम की संयुक्त चेकिंग में भारी मात्रा में डोडा चूर्ण के साथ तस्कर को दबोच लिया गया। उसके पास से 3 क्विंटल 510 ग्राम डोडा बरामद किया गया है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंटरनेशनल बाजार में बरामद डोडा की कीमत करीब 46 लाख रुपये मानी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर बरेली का रहने वाला है।
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि बरेली की एंटी नारकोटिक्स की टीम व हसनपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात करीब दो बजे गजरौला ब्लॉक तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संभल की दिशा से एक इको गाड़ी आ रही थी। पुलिस ने इको गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। तो आरोपियों ने गाड़ी को और तेज कर दिया। आगे जाकर दो आरोपी कूदकर फरार हो गए। जबकि घेराबंदी करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इको गाड़ी से 3 क्विंटल 510 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया। मौके से अजीम निवासी नूरी मस्जिद कस्बा देवचरा थाना भमौरा जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके दो साथी इम्तियाज और तौफीक मौके से फरार हो गए। ये दोनों आरोपी बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उधर, गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर विनय कुमार, एंटी नारकोटिक्स टीम से एसआई विकास यादव, सिपाही सौरभ चौधरी, सिपाही अंकित यादव, सिपाही कुश कुमार, महिला सिपाही रिजवाना राव, सिपाही रसविंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक हसनपुर पवन कुमार, सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही लाल सिंह, सिपाही अरुण कुमार मौजूद रहे।
--
दिल्ली में तस्करी होना था डोडा
बरेली से लाया जा रहा डोडा दिल्ली में तस्करी होना था। सीओ ने बताया कि तस्कर इसे बरेली से बदायूं, चंदौसी, संभल, सैदनगली, हसनपुर व गजरौला के रास्ते दिल्ली ले जा रहा थे। उन्होंने मुख्य रास्ता न चुनकर अलग-अलग दूसरे मार्ग को चुना। बताया कि आरोपी बेहद शातिर हैं। संभवत: उनके तार अन्य तस्करों से जुड़े हुए हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --