फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six crore rupees will be spent on drinking water and sanitation in the Panchayats.

Amroha News: पंचायतों में पेयजल और स्वच्छता पर खर्च होंगे छह करोड़

Sun, 07 Dec 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Six crore rupees will be spent on drinking water and sanitation in the Panchayats.
अमरोहा। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों को गांवों में स्वच्छता व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। 15वें वित्त के टाइड मद से जिला पंचायत को 3.04 करोड़ रुपये व क्षेत्र पंचायतों को 3.06 करोड़ रुपये की राशि की पहली किस्त आवंटित की गई है।
विज्ञापन

आगामी पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच जिले की पंचायतों को वित्तीय सहारा मिला है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत टाइड ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत को छह करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। चुनावी माहौल में इस फंड को ग्रामीण विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे गांव के अधूरे कार्य भी जल्द पूरे होंगे।
विज्ञापन

जिले में 576 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पंचायतीराज विभाग हर माह कार्ययोजना तैयार करके कार्य करवा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से अलग-अलग मद में बजट जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में 15वां वित्त टाइड ग्रांट में बजट प्राप्त हुआ है। इससे गांव में पेयजल व स्वच्छता से संबंधित कार्य कराए जा सकेंगे। जिला पंचायत को 30475054 रुपये व 30613169 रुपये का बजट पहली किस्त के रूप में दिया गया है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बजट को पारदर्शी तरीके से खर्च करते हुए गांवाें रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed