फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sister's Rakhi will reach brothers in waterproof envelope

वाटर प्रूफ लिफाफा में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा डाक विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sister's Rakhi will reach brothers in waterproof envelope
अमरोहा। भाई-बहनों के अटूट स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर कोरोना और बरसात की छाया नहीं पड़ेगी। डाक विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग वाटर प्रूफ लिफाफों में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा। विभाग ने बहनों के लिए एक स्पेशल लिफाफा तैयार कराया है। बहनें इस आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफे में अपने भाई को रक्षा सूत्र भेज सकेंगी। डाकपाल के मुताबिक 12 जुलाई से जिले के डाकघरों में इन लिफाफों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

भाई-बहनों के अटूट स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त को है। बहनों की राखियां भाइयों की कलाई तक समय से पहुंचे, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। आकर्षक रंग-बिगरंगे लिफाफे तैयार कराए हैं, जिसकी कीमत केवल दस रुपये है। इसे एमपीसीएम काउंटर से खरीदा जा सकता है। हालांकि डाकघर से राखी भेजने का शुल्क अलग देना पड़ेगा। जिले के सभी डाकघरों में इसकी बिक्री 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी। रक्षाबंधन पर कुछ बहनें अपने भाइयों के पास तक नहीं पहुंच पाती हैं। कोई भाई विदेश तो कई भारत के विभिन्न राज्यों में नौकरी करते है। कुछ कारणवश बहनें घर भाइयों के घर तक नहीं जा पाती हैं। लेकिन उन्हें त्योहार की रस्में तो पूरी करनी ही होती हैं। ऐसे में बहनों के सामने बड़ी कठिनाई होती है। ऐसे समय में उनके सामने डाक से ही राखियां भेजने का विकल्प बचता है।
विज्ञापन

बहनों की पसंद का खास ख्याल रखते हुए चार रंग में लिफाफे तैयार कराए गए हैं। वाटर प्रूफ लिफाफा होने की वजह से उसे सैनिटाइज किया जा सकता है। इस बार बहनें बेफिक्र होकर अपने भाइयों को राखियां भेज सकती हैं। लिफाफा खरीदने और राखी भेजने के लिए प्रधान डाकघर सहित सभी उप डाकघरों में व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश पांडेय, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed