{"_id":"65dcf35f022c68da7608a644","slug":"shweta-and-navneet-kaushik-stood-first-in-yogasana-competition-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-114536-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: योगासन प्रतियोगिता में श्वेता, व नवनीत कौशिक रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: योगासन प्रतियोगिता में श्वेता, व नवनीत कौशिक रहे प्रथम
विज्ञापन
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को फिट इंडिया के तहत योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में दस छात्र और 33 छात्राएं शामिल हुईं।
प्रतियोगिता में सूर्य नमस्कार के साथ पांच आसन जिनमें पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, पूर्ण धनुरासन, कर्नापीड़ासन व गरुड़ासन करने अनिवार्य थे। दोनाें ही वर्ग के लिए चार आसन वैकल्पिक रूप में दिए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आसन कर अपनी मेहनत का परिचय दिया। जमकर पसीना बहाया। छात्रा वर्ग में श्वेता प्रथम, शालू व कनक द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में नवनीत कौशिक ने प्रथम, हर्ष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता कराने में डाॅ. नेहा अग्रवाल, डाॅ. रीना रस्तोगी, डॉ. अजय कुमार, सुनील कुमार का सहयोग रहा। उधर महाविद्यालय में रोवर्स एवं रेंजर्स का तीन दिवसीय शिविर झंडारोहण के साथ शुरू हुआ। जिसके प्रथम दिन सोमवार को प्रशिक्षक अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, नौ नियम एवं इतिहास के बारे में जानकारी दी। तीन तालियां बजाने व आपातकाल में अपने दल को स्थिति से अवगत कराने के लिए प्रयोग की जाने वाली सांकेतिक भाषा का ज्ञान कराया। उनको गांठ बांधना सिखाया गया। चंद्रवीर, आईडी सिंह, मन मोहन वर्मा, संयम आदि स्टाफ मौजूद रहा। प्राचार्य डॉ. नम्रता वर्मा ने सभी का आभार जताया।
-- -- -