फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Show cause notice to head of Dingra on finding financial irregularities

Amroha News: वित्तीय अनियमितता मिलने पर डींगरा की प्रधान को कारण बताओ नोटिस

Sun, 08 Oct 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to head of Dingra on finding financial irregularities
अमरोहा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मंडी धनौरा ब्लॉक के गांव डींगरा की प्रधान विकास कार्यों में धांधली में फंस गई हैं। वह 49,691 रुपये की वित्तीय अनियमितताओं की दोषी पाई गई हैं। जांच के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा की पंचायत डींगरा के ग्रामीण कृष्णकांत त्यागी, अश्वनी त्यागी, सुनील त्यागी ने ग्राम प्रधान पर कई मामलों में वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पंचायत की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान ग्राम प्रधान अमीर जहां गांव में सुनील उर्फ सुशील सैनी के घर के सामने लगा हैंड पंप क्रियाशील अवस्था में नहीं पाया गया, जबकि अभिलेखों में हैंडपंप रिबोर दिखाकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग कर लिया गया। वहीं गांव में मिट्टी भराव का दूसरा कार्य नहीं कराकर 25300 रुपए अनियमित व्यय करने, शीशपाल के मकान से तालाब तक नाले की लंबाई 71 मीटर के सापेक्ष 60.8 मीटर पाई गई, जिसके तहत 10.2 मीटर नाला निर्माण कार्य का अधिक भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त मदन के मकान से करन के मकान तक इंटरलॉकिंग के नीचे मानक के अनुरूप पत्थर भी नहीं पाया गया, जिसमें 24391 रुपये अनियमित व्यय किये गए। इसके अलावा गांव में कोई खुली बैठक का आयोजन भी नहीं किया गया। जांच में प्रधान अमीर जहां कुल 49691 रुपये वित्तीय अनियमितता के अलावा हैंडपंप रिबोर तथा 10.2 मीटर नाले का अधिक भुगतान करने की दोषी पाई गई हैं। जांच के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed