{"_id":"66f9d0cc3e577d5d8a082314","slug":"show-cause-notice-to-dpro-for-not-sending-the-names-of-panchayats-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126636-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंचायतों के नाम नहीं भेजने पर डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंचायतों के नाम नहीं भेजने पर डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
अमरोहा।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत सत्यापन के बाद तीन पंचायतों के नाम निदेशालय को न भेजने पर पंचायती राज निदेशक ने डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समेत कई बार निर्देश मिलने के बाद भी डीपीआरओ ने पंचायतों के नाम निदेशालय की राज्य स्तरीय समिति को नहीं भेजे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इसके लिए पंचायती राज निदेशक अटल कुमार राय ने अगस्त माह में डीपीआरओ पारुल सिसोदिया को योजना के तकनीकी क्रियान्यवन के लिए विकास खंड स्तर पर सत्यापन दल का गठन करते हुए तीन ग्राम पंचायतों के नाम अग्रसारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कई बार हुई बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उनको पंचायतों का सत्यापन कर नाम भेजने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन उनके स्तर से एक भी पंचायत के नाम निदेशालय की राज्य स्तरीय समिति को अग्रसारित नहीं किया गया। जिसके बाद पंचायती राज निदेशक ने डीपीआरओ की लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए भी चेताया गया है।