फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Several proposals were approved in the management committee meeting

Amroha News: प्रबंध कमेटी की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Several proposals were approved in the management committee meeting
अमरोहा। सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रबंध कमेटी की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। समिति में किसान भवन व टिन शेड बनाए जाने के प्रस्ताव रखे गए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट 12.92 करोड़ की आय और 8.53 करोड़ के व्यय का बजट रखा गया।
विज्ञापन

समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सभापति कमल सिंह ने कहा कि समिति किसान हित में काम करेगी। गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को समय पर दिलाया जाएगा। उपसभापति बुद्धि सिंह ने समिति प्रांगण में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के संयत्राें सुरक्षा के लिए टिन शेड बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। योगेश्वर सिंह ने समिति स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाने, कपिल कुमार ने शौचालय बनाए जाने व पेयजल की व्यवस्था करने, भंवर प्रकाश ने किसान भवन बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। बैठक का संचालन समिति के सचिव मनोज कुमार वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में चंद्रवीर सिंह, भंवर प्रकाश, योगेश्वर सिंह, नेमवती, रचना देवी, रेखा रानी, कपिल कुमार, बदन सिह, हरपाल सिह संचालक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article