{"_id":"6307ddeb433ab86f6b6cbd89","slug":"seven-lakh-rupees-were-grabbed-by-showing-another-s-plot-case-against-nine-people-jpnagar-news-mbd438938510","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे का प्लॉट दिखाकर सात लाख रुपये हड़पे, नौ लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे का प्लॉट दिखाकर सात लाख रुपये हड़पे, नौ लोगों पर केस
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में दूसरों का प्लॉट दिखाकर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। अब जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपियों ने अध्यापक को शिकार बना लिया। दूसरे का प्लॉट दिखाकर सात लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकिया हुसैन शाह में कपूरचंद का परिवार रहता है। वह एक कॉलेज में संविदा पर अध्यापक है। उनका आरोप है कि उनकी मुलाकात अमरोहा-मुरादाबाद और संभल के कुछ लोगों से हुई थी, जो खुद को प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाला बता रहे थे। आरोपित उन्होंने मोहल्ले में ही 310 वर्ग मीटर का एक प्लॉट दिखाया था। जिसका सौदा 12 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोपियों ने 29 दिसंबर 2021 को प्लॉट की खरीद-फरोख्त तय नामा स्टांप करा दिया था। जिस पर पीड़ित का फोटो भी लगवाया गया था।
इस दौरान आरोपियों ने झांसे में लेकर 7 लाख रुपये ले लिए और 20 दिन के भीतर बैनामा कराने की बात कही थी लेकिन इसके बाद आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। लगातार तकाजा करने पर पता चला कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत कूट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की थी। पीड़ित अध्यापक ने अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अध्यापक का आरोप है कि आरोपी गिरोह बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने सीओ सिटी विजय कुमार राणा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में नन्हे निवासी शाहपुर थाना कांठ जनपद मुरादाबाद, भूरा निवासी लालू नगला, जाहिद, जावेद, सुहेल, निवासी मोहल्ला नौहरान थाना अमरोहा देहात, बबलू निवासी मोहल्ला दानिश मंदान, शफकत, फरीद निवासी अंसारयान अमरोहा नगर, कल्लू निवासी सिंह हाजीपुर थाना असमोली जनपद संभल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।