{"_id":"64e272749a219c39190a205b","slug":"seeing-the-crocodile-in-the-flood-water-the-boat-riders-got-scared-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-3221-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ के पानी में मगरमच्छ को देख सहम गए नाव सवार ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ के पानी में मगरमच्छ को देख सहम गए नाव सवार ग्रामीण
Mon, 21 Aug 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गंगा में आई बाढ़ से बेहाल ग्रामीण अब मगरमच्छ के कारण दहशत में हैं। बाढ़ के पानी में दिखाई दिए विशालकाय मगरमच्छ से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि मगरमच्छ को वहां से भगाया जाए। जिससे किसी तरह का खतरा न रहे।
दारानगर के ग्रामीण रविवार की दोपहर बाद नाव से बाढ़ से भरे रास्ते को पार हो रहे थे। इस दौरान उनकी नजर कुछ ही दूर गन्ने के खेत के किनारे पानी में विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी। वह पानी में इधर-उधर पलटा मार रहा था। काफी देर तक पानी में तैरता रहा। नाव में सवार ग्रामीणों ने मगरमच्छ की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। उसकी वीडियो बना ली। गांव के लोगों को उनके रास्ते में मगरमच्छ के बारे में जानकारी हुई तो वह दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ग्रस्त रास्ते से पार होते समय मगरमच्छ आ जाने का डर सताता रहता है। वन विभाग से गुहार लगाई है कि मगरमच्छ को रास्ते से भगाने की मांग की है। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है मगरमच्छ की जानकारी मिली थी। जिसे स्टाफ ने भगा दिया है।