{"_id":"686d813a01b616b7de02ff6d","slug":"security-of-kanwar-route-will-be-done-through-drones-and-cctv-cameras-sp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143351-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग की सुरक्षा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग की सुरक्षा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी : एसपी
Wed, 09 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग की सुरक्षा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाए। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए।
मंगलवार दोपहर डिडौली क्षेत्र स्थित डब्लूयटीएम कॉलेज में संचालित आरटीसी सेंटर में अपराध की मासिक समीक्षा बैठक हुई। एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली हैं। इस बार सुरक्षा घेरे में कई बदलाव भी किए गए हैं। हाईवे पर डायवर्जन प्लान को लेकर बैनर व होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। हादसों का कारण बनने वाले हाईवे के अवैध कट बंद करा दिए हैं।
चौधरपुर से लेकर ब्रजघाट तक हाईवे पर जगह-जगह लगे बैरियर पर 24 घंटा पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य स्थानों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी की जाएगी। डायवर्जन के दौरान हाईवे व अन्य संपर्क मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर दिया। अपराध की समीक्षा से पहले एसपी ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल उनके निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू आदि मौजूद रहे।