{"_id":"6328cc6d325b87488e260eaa","slug":"school-bus-full-of-children-collided-with-electric-pole-three-injured-including-driver-jpnagar-news-mbd44166528","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराई स्कूल बच्चों से भरी बस, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकराई स्कूल बच्चों से भरी बस, चालक समेत तीन घायल
सार
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दूधिया को बचाने के चक्कर स्कूल बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दूधिया को बचाने के चक्कर स्कूल बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में चालक और दो बच्चों समेत तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र हरियाना गांव के सामने हुआ। डिडौली के डीएनएस पब्लिक स्कूल की बस के चालक यहीं के रहने वाले आसिफ हैं। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र के गांव सेथली, टिकिया, फतेहपुर, मीरपुर, असगरीपुर और शहनाज होटल के बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। बस में कुल 25 बच्चे सवार थे। जैसे ही बस हाईवे स्थित हरियाना गांव के सामने पहुंची तभी आगे चल रहे दूधिया की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। उसे बचाने के चक्कर में स्कूली बस का ड्राइवर आसिफ भी नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि हादसे में असगरीपुर निवासी रिहान (11) पुत्र साने आलम और मोहम्मद साद(10) पुत्र अब्दुल वाजिद व चालक आसिफ घायल हुए हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अन्य सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
...तो टल गया बड़ा हादसा
हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी बस बिजली के खंभे से टकराने के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया। बस जिस बिजली के खंभे से टकराई थी उस पर एबी लाइन खींची हुई थी और बिजली की सप्लाई नहीं थी। अगर बिजली आई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।