फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samsyayen

वीआईपी जिला, सुविधाएं बीपीएल दर्जे की भी नहीं

Fri, 22 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Fri, 22 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
samsyayen
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
वहीं नगर पालिका चार लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल तो दूर पर्याप्त पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। लोगों का कहना है कि, कई नए विकसित हो रहे इलाकों में तो पाइप लाइन तक नहीं बिछ पाई है, वहीं जहां बिछी है वहां भी पानी नहीं पहुंच पाता। वहीं जिले का भूगर्भ जल दूषित होना भी मुसीबत बना हुआ है, जिससे हैंडपंप से भी दूषित पानी आ रहा है। लोग इसी को पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ने बरसों पहले शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 12 ट्यूबवेल और चार ओवरहेड टैंकों (1200 क्यूसेक क्षमता के) का निर्माण कराया था। पाइप लाइन भी बिछाई गई है। वहीं सभी क्षेत्रों के दूर-दूर स्थित टैंक-ट्यूबवेलों की लाइन भी एक दूसरे से जुड़ी हुई है। इससे बिजली आदि न आने पर जब एक ट्यूबवेल चलता है और दूसरा बंद रहता है तो पानी का प्रेशर नहीं बन पाता। इससे दूसरे छोर के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता। समस्या के निदान के लिए नगर पालिका की ओर से प्रयास को अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी चाहिए
विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2013 की वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक, तय मानक प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी उपलब्ध होना चाहिए। रिपोर्ट्स के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रतिदिन एक व्यक्ति तीन लीटर पानी पीने में, तीस लीटर नहाने कपड़े धुलने में 15-20 लीटर शौच में खर्च होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को छह जोन में बांटा
पेयजलापूर्ति के लिए शहर को छह जोन में विभक्त किया गया है। जल निगम ने शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जोन सिस्टम पर काम किया है। मोहल्ला कुरैशी, अहमदनगर, ब्लाक दफ्तर, आवास विकास कालोनी, जीआईसी, आशियाना कालोनी अलग-अलग जोन हैं। 

तीन ओवरहैड टैंक की टेस्टिंग शुरू
अमरोहा (ब्यूरो)। अहमदनगर, जीआईसी और आशियाना कालोनी में बनाए गए ओवरहैड टैंक की टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। टैंक में पानी भरने के बाद पाइपलाइन में पानी छोड़ा जाएगा और पाइप लाइन-टैंक की लिकेज का पता लगाया जाएगा। इस काम में विशेषज्ञ जुटे हुए हैं। संभवत: इस जोन के लिए जल निगम जुलाई तक जलापूर्ति शुरू कर देगा।

बहादुरपुर में छह माह से खराब पड़ा है सरकारी नलकूप
हसनपुर/ढबारसी। गांव बहादुरपुर में पिछले छह महीने से सरकारी नलकूप खराब पड़ा है। कई बार अधिकारियों से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। उधर, गांव ढबारसी में भी एक सप्ताह से फुंके दो ट्रांसफार्मरों को ठीक नहीं कराया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए शासन ने जगह-जगह सरकारी नलकूप लगवाए थे।

इनकी देखभाल के लिए एक आपरेटर भी होता है, लेकिन हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में करीब छह माह से सरकारी नलकूप खराब पड़ा है। इससे किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर भी खराब पड़ा है। मांग करने वालों में मेघराज सिंह, गजेंद्र सिंह, पंकज चौहान, राजपाल सिंह, संतरपाल, बिजेंद्र सिंह, दासी सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि हैं। 

जल निगम की खुदाई में कटे केबल बीएसएनएल के फोन बंद
अमरोहा। जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई से जमीन में दबे बीएसएनएल के केबल कट गए हैं। इसके चलते सौ से अधिक फोन ठप हैं। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम की ओर से जोया मार्ग पर पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके लिए रोड किनारे काफी गहरी खुदाई की गई है। इससे बीएसएनएल के रायपुर एक्सचेंज की लाइन के केबल बंबूगढ़ तिराहे के पास कट गए हैं।

केबल कट जाने से शहर के सुबोध नगर, जय ओम नगर और रोडवेज के आसपास के सैकड़ों बेसिक फोन ठप हो गए हैं। फोन काम नहीं करने के कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर कर्मचारी कटे केबल को सही करने में लगे रहे।


खुदाई में इससे पहले भी कई बार केबल कटे हैं, मगर अफसर संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं करते। इससे खुदाई कराने वाले लापरवाह बने हुए हैं। जल निगम पर बीएसएनएल का केबल काटने का जुर्माने का सात लाख रुपये बकाया है। मगर विभागीय अफसरों ने इसके लिए खास प्रयास नहीं किए। इसके कारण सात साल से जुर्माने की रकम भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed