{"_id":"68167517fe80986fe50549e2","slug":"ruckus-due-to-action-taken-on-ultrasound-centre-bjp-leader-clashed-with-cmo-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-139280-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई होने से \nहंगामा, सीएमओ से भिड़े भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई होने से हंगामा, सीएमओ से भिड़े भाजपा नेता
Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 04 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई होने से नाराज भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी हसनपुर में सीएमओ से भिड़ गए। जमकर नोकझोंक के साथ हंगामा हुआ। सीएमओ से साफ कहा कि उन सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सील लगाएं जहां चिकित्सक नहीं बैठे हैं। इसके बाद सीएमओ के साथ सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वयं पहुंचकर सील भी लगवाई। कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।
बताते हैं कि शनिवार की शाम करीब चार बजे सीएमओ डॉक्टर सत्यपाल सिंह हसनपुर के रहरा अड्डे पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे। यहां सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगा दी। जिससे खफा होकर अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी पहुंच गए। सीएमओ वहां से जाने लगे तो उन्हें रोक लिया।
कहा कि कस्बे में संचालित उन सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सील लगाओ। यदि ऐसा नहीं करोगे तो सड़क पर लेटकर जान दे दूंगा। कहा कि जिन सेंटरों पर चिकित्सक नहीं बैठे उन पर कार्रवाई की जाए। उनकी सीएमओ से जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा भी हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ के साथ कार में बैठकर भाजपा नेता सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चेकिंग कराने पहुंचे। किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक नहीं मिला। बल्कि कई तो शटर बंद करके भाग खड़े हुए। एक के बाद एक पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सील लगा दी गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर माह अल्ट्रासाउंड सेंटरों से मोटी रकम लेकर जाते हैं। फिर उन पर कार्रवाई की जाती है। आखिर किसके दबाव में कार्रवाई की जा रही है।
सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि हसनपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग की गई। चिकित्सक नहीं मिलने पर गंगा अल्ट्रासाउंड सेंटर, सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर, सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर, श्रीराम अल्ट्रासाउंड सेंटर और सुपर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगा दी गई है। सभी के संचालकों को चिकित्सकों के साथ रविवार को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है।