{"_id":"6774599571845d4526006407","slug":"rte-applications-for-the-second-phase-will-begin-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-131757-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : आज से दूसरे चरण के होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : आज से दूसरे चरण के होंगे आवेदन
Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। 19 जनवरी तक आवेदन लिए जाने के बाद लॉटरी के तहत विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण में 474 बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जा चुका है।
जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है। इस बार शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए दिसंबर माह से ही आवेदन व स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले आवेदन की प्रक्रिया देर से शुरू होने के कारण बीच शैक्षिक सत्र तक चलती थी। जिससे प्रवेश पाने वाले बच्चों को पाठ्यक्रम को पूरा करने व समझने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। पहले चरण के तहत प्रवेश के लिए आवेदन व स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के जरिए पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 763 आवेदन हुए थे, जिसमें बीएसए की जांच में 144 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। लॉटरी से 474 बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया था।
अब दूसरे चरण के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद बीएसए स्तर पर आवेदनपत्रों की जांच की जाएगी। जांच में प्रमाणपत्र सही पाए जाने वाले आवेदकों को लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल कर स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि बुधवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए इच्छुक आवेदक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संवाद