{"_id":"605ba1b08ebc3e59144f16fa","slug":"robbery-in-doctor-s-house-with-innocent-man-at-gunpoint-hasanpur-news-mbd384150186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के घर में घुसकर नकदी-आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के घर में घुसकर नकदी-आभूषण लूटे
विज्ञापन
हसनपुर में लूट की घटना के बाद जानकारी करते कोतवाल संजय तोमर।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर। नगर में दिनदहाड़े ग्रीन सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक के घर को बनाया निशाना। मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर आभूषण और ढाई हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने से मोहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग की गई।
नगर के मोहल्ला ग्रीन सिटी निवासी डा. चंद्रभान सिंह नगर के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हैं। रोजाना की तरह वह बुधवार सुबह को भी सीएचसी में ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनकी विवाहित बहन कविता, उसका चार साल का बेटा मनु एवं मां सरोज देवी थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। पास में पड़े खाली प्लॉट के बारे में जानकारी करते हुए घर में दाखिल हो गए। मासूम को गन प्वांट पर लेकर कविता के कान से कुंडल खींच लिए। अलमारी में रखी ढाई हजार की नकदी कब्जे में कर सेफ अलमारी की चॉबी मांगने लगे। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी की। बदमाशों की खोजबीन की गई। दिनदहाड़े हुई घटना से मोहल्ले के लोगों में खलबली मची रही।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध
हसनपुर। ग्रीन सिटी में चिकित्सक के घर लूट की वारदात होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए आसपास के सीटीवी फुटेज खंगाले। पास में पेट्रोल पंप एवं एक घर में लगे कैमरों की रिकार्डिंग को देखा। इस दौरान घटना के वक्त बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। बाइक पर नंबर भी नहीं है। पुलिस ने आरोपियों का हुलिया बताते हुए मैसेज वायरलैश पर फ्लैश करते हुए क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
-चिकित्सक के घर लूट की घटना के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है। उन्हें तलाश किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलाया किया जाएगा।
-संजय तोमर, कोतवाल हसनपुर।