{"_id":"67821fa024692f62380e5699","slug":"roadways-regional-workshop-will-be-constructed-with-2038-crores-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-132323-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 20.38 करोड़ से बनेगी रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 20.38 करोड़ से बनेगी रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला
Sat, 11 Jan 2025 04:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
लंबे इंतजार के बाद जिले में रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, काफी समय पूर्व स्थानीय अधिकारियों की ओर से क्षेत्रीय कार्यशाला का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन की मुहर लग गई है। यही नहीं इसके लिए 20.38 करोड़ जारी किया गया है। कार्यशाला यूपीएसआईडी की करीब छह बीघा जमीन में बनेगी। इसके लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेजी गई है।
अमरोहा नगर में डिपो के साथ छोटी कार्यशाला बनी है। डिपो के बेड़े में 67 निगम और 18 बसें अनुबंधित शामिल हैं। कई बार बड़ी खराबी के चलते बसों को मुरादाबाद या अन्य कार्यशालाओं में ठीक कराने के लिए भेजा जाता है। लेकिन, अब अमरोहा जिले में ही बसों को दुरुस्त किया जा सकेगा। शासन की ओर से रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला के लिए बजट जारी कर दिया गया है। यह कार्यशाला गजरौला में यूपीएसआईडी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की छह बीघा जमीन में बनकर तैयारी होगी। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि शासन से बजट मिलने के बाद जल्द ही कार्यशाला पर कार्य शुरू हो जाएगा। अभी शासन को डीपीआर बनाकर भेजी गई है। उम्मीद है कि डीपीआर फाइनल होने के बाद यहां एक महीने के बाद ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्यशाला बनाने का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया है।
90 साल की लीज पर ली गई जमीन
एआरएम ने बताया कि यूपीएसआईडी की यह जमीन जुबिलेंट के पास स्थित है। जिसे विभाग ने 90 साल की लीज पर लिया है। कार्यशाला बनने से अमरोहा जिले को अलग पहचान मिलेगी। वर्कशॉप दो फ्लोर में बनकर तैयार होगी। इसके अलावा कैंटीन, फायर रूम, पार्किंग, टीन शेड आदि बनेंगे। सब कुछ सही रहा तो भविष्य में यहां ई बसों की चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।