फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RLD's Suveena Zaidi elected president of Naugawana Sadat Nagar Panchayat

Amroha News: नौगांवा सादात नगर पंचायत में रालोद की सुवीना जैदी हुईं अध्यक्ष निर्वाचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
RLD's Suveena Zaidi elected president of Naugawana Sadat Nagar Panchayat
नौगांवा सादात (अमरोहा)। पिछले चुनाव में निर्दलीय शाहीना प्रत्याशी से हारीं रालोद की प्रत्याशी सुवीना जैदी ने कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। वह 313 वोटों से जीतकर चेयरमैन बनी। उनका मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी आसमा परवीन से हुआ। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जबकि सपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं तो भाजपा प्रत्याशी मुस्लिमा खातून और कांग्रेस की गुलबानो शहनशा अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। नौगांवा सादात नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं। शुक्रवार को श्री राम इंटर कॉलेज बादशाहपुर में मतगणना हुई। आठ राउंड तक चली मतगणना के दौरान कई वार्डों में उतराव-चढ़ाव देखने को मिला। जिसे लेकर प्रत्याशियों के पसीने छूट गए। रालोद की सुवीना जैदी शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहीं। हालांकि उन्हें भी कई बूथों में दूसरे दल के प्रत्याशियों से कम वोट मिले। रालोद प्रत्याशी सुवीना जैदी को कुल 5798 वोट मिले। जबकि उनका पीछा करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी आसमा परवीन ने 5485 मत हासिल किए। इस दौरान 313 वोट से सुवीना जैदी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जबकि सपा प्रत्याशी कनीज को 2849 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शाहिना को 2470 मत पर संतोष करना पड़ा। पांचवें नंबर पर रहीं भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम खातून को केवल 580 वोट ही मिल सके। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुलबानो शहनशा को केवल 175 मत मिले हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सकीं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मासूम फात्मा को 354, महबूब अख्तर को 85, जहरा खातून को 40, फहमीदा खातून 38, शाहीन अंसारी को 35, नदीम सुगरा को 11और सना शुएब को 4 मत मिले हैं। मालूम रहे कि सुवीना जैदी पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शाहीना से चुनाव हार गईं थी। इस दौरान वह दूसरे नंबर पर रहीं। जबकि सुवीना जैदी के पति नदीम अब्बास जैदी वर्ष 2012 में चेयरमैन थे। इस दौरान वह निर्दलीय अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन

नौगांवा सादात नगर पंचायत
पार्टी--------------------प्रत्याशी-------------------मिले मत
विज्ञापन

रालोद------------------सुवीना जैदी---------------5798
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय----------------आसमा परवीन------------5485
सपा--------------------कनीज --------------------2849
निर्दलीय----------------शाहीना--------------------2470
भाजपा------------------मुस्लिमा खातून------------580
निर्दलीय-----------------मासूम फात्मा-------------354
कांग्रेस-----------------गुलबानो शहनशा-----------175
निर्दलीय---------------महबूब अख्तर---------------85
निर्दलीय----------------जहरा खातून----------------40
निर्दलीय----------------फहमीदा खातून-------------38
निर्दलीय----------------शाहीन अंसारी---------------35
निर्दलीय----------------नदीम सुगरा-----------------11
निर्दलीय----------------सना सुएब--------------------4
----------------------
-नौगांवा सादात में ये चुने गए सभासद


नौगांवा सादात। नगर पंचायत नौगांवा सादात के वार्ड एक में बचूली उर्फ बबली देवी, वार्ड दो से मोहम्मद शाहिद, वार्ड तीन से नजफ अली, वार्ड चार से मरगूब हैदर, वार्ड पांच से मोहम्मद कामिल, वार्ड नंबर छह से मोहम्मद इमरान, वार्ड सात से शबाना, वार्ड आठ से रिजवान हैदर, वार्ड नौ से हैदर अली, वार्ड दस से फात्मा निशात, वार्ड ग्यारह से अंजुम फात्मा, वार्ड बारह से जायदा खातून, वार्ड तेरह से नरगिस परवीन, वार्ड चौदह से राशिद अली, वार्ड पंद्रह से अब्बास हैदर, वार्ड सोलह सबा जहरा सभासद चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed