{"_id":"67aa6326bafab396950c6165","slug":"report-against-three-including-lekhpal-for-occupying-the-land-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-134102-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमीन पर कब्जे में लेखपाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमीन पर कब्जे में लेखपाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 11 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
महिला की भूमि पर कब्जा करने में लेखपाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेखपाल पर कब्जा हटाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप भी है।
गांव पहाड़पुर इनायत निवासी बंटी नाम की महिला ने बताया कि उसने अपनी भूमि कुछ साल पहले गांव के ही मंसूरी को कृषि कार्य के लिए ठेके पर दी थी। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी मंसूरी ने न तो रुपये दिए और न ही जमीन खाली की। महिला का आरोप है कि इसकी शिकायत हल्का लेखपाल लक्ष्मण सिंह से की तो उन्होंने जमीन कब्जा मुक्त करने के नाम पर एक लाख रुपए ले लिए, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई।
इसकी शिकायत उसने लेखपाल से की तो लेखपाल ने पीड़िता को पिछले साल सितंबर में कमरे पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद मंसूरी व लेखपाल ने मारपीट की। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, मंसूरी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।