फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Remains of animals found again in Chandanpur of Rahra, fury

रहरा के चंदनपुर में फिर मिले पशुओं के अवशेष, रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी जयकरन शुक्रवार सुबह को अपनी पत्नी मुकेश के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था।रास्ते में गांव निवासी देवेंद्र के गन्ने के खेत के पास से गुजरने पर जयकरन को देखकर चार लोग भागने लगे।ग्रामीणों ने गोकशी की घटना होने पर रोष जताते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Remains of animals found again in Chandanpur of Rahra, fury

विस्तार

थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी जयकरन शुक्रवार सुबह को अपनी पत्नी मुकेश के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी देवेंद्र के गन्ने के खेत के पास से गुजरने पर जयकरन को देखकर चार लोग भागने लगे। जयकरन के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देवेंद्र के खेत में जाकर देखा तो एक गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ था। गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने गोकशी की घटना होने पर रोष जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बाद में अवशेषों को दफनाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व भी पास के गन्ने के खेत में पांच गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। आरोपियों को गिरफ्तार न करने के मामले में एसपी ने इंस्पेकटर वरुण कुमार को यहां से हटा दिया था। उनके स्थान पर अशोक कुमार वर्मा को इंस्पेक्टर बनाया था। लेकिन आरोपियों ने फिर से गोकशी करके पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed