फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ree transformers blew up due to lightning, two faulted

बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर फुंके, दो में फाल्ट हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

बुध बाजार निवासी अनिल कुमार, सभासद अमित कुमार,राजकुमार, विनीत, सरस्वती विहार के विनीत कुमार, अंकुर सिंह, मास्टर चंद्रप्रकाश सिंह, जयवीर सिंह, सुदेश ठेकेदार, यशपाल सिंह, सुंदर सिंह आदि का कहना है कि उनके यहां शाम को ही बिजली गुल हो गई थी। सुबह सात बजे बिजली आने पर सबमर्सिबल चलाकर पीने का पानी का इंतजाम किया। अधिशासी अभियंता गुरमीत सिंह का कहना है कि ग्रामीण इलाके की बिजली 15 घंटे गुल रही थी, जबकि नगर क्षेत्र में जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी गई।

विज्ञापन
ree transformers blew up due to lightning, two faulted

विस्तार

देर रात आकाशीय बिजली गिरने से अवंतिका नगर, यश पब्लिक स्कूल रोड और नाईपुरा में सेंट मैरी स्कूल के निकट रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। दो ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। नाईपुरा बिजलीघर के जंफर उड़ गए। ट्रांसफार्मर फुंकने और फाल्ट होने के कारण नगर क्षेत्र की बिजली 11 घंटे गुल रही। ग्रामीण अंचलों में 15 घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। जहां नगर क्षेत्र के लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा, वहीं ग्रामीण इलाकों के लोग भी चारा काटने आदि के लिए बिजली को तरस गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम के बाद गजरौला नगर में तेज बारिश शुरू हो गई। साढ़े दस बजे के बाद आसमान में जोर जोर से बिजली कड़कने लगी। उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी। इस बीच आसमान में तेज बिजली कड़कने की आवाज हुई। आकाशीय बिजली गिरने से अवंतिका नगर और यश पब्लिक स्कूल रोड पर पर रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। नाईपुरा में सेंट मैरी के निकट रखे ट्रांसफार्मर पर भी बिजली गिर गई। इसके अलावा बिजली गिरने से ही नाईपुरा बिजलीघर के जंफर उड़ गए। थाने के निकट नगर पालिका के ओवर हेड टैंक के बराबर रखे ट्रांसफार्मर और आंबेडकर नगर में रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। जिससे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर से जुड़े सिहाली जागीर फीडर के सादुल्लापुर, फिरोजपुर गढ़ावली और फरीदपुर फीडर से जुड़े भानपुर, नवादा, चौबारा, खानपुर में भी अंधेरा हो गया। बुध बाजार निवासी अनिल कुमार, सभासद अमित कुमार,राजकुमार, विनीत, सरस्वती विहार के विनीत कुमार, अंकुर सिंह, मास्टर चंद्रप्रकाश सिंह, जयवीर सिंह, सुदेश ठेकेदार, यशपाल सिंह, सुंदर सिंह आदि का कहना है कि उनके यहां शाम को ही बिजली गुल हो गई थी। जिसके कारण सबमर्सिबल नहीं चल सके। इसके चलते पेयजल की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे बिजली आने पर सबमर्सिबल चलाकर पीने का पानी का इंतजाम किया। उधर ग्रामीण इलाकों में 15 घंटे बाद आपूर्ति चालू की जा सकी। ग्रामीण इलाकों में 15 घंटे बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चारा आदि काटने के लिए बिजली आने का इंतजार करते रहे। अधिशासी अभियंता गुरमीत सिंह का कहना है कि ग्रामीण इलाके की बिजली 15 घंटे गुल रही थी, जबकि नगर क्षेत्र में जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed