{"_id":"69334c70c8c103fab50cd0ff","slug":"ration-dealers-submitted-a-memorandum-demanding-increase-in-dividend-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-152825-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लाभांश बढ़ाने की मांग पर राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लाभांश बढ़ाने की मांग पर राशन डीलरों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राशन डीलरों का लाभांश बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। सीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर चंद्रकांता को सौंपते हुए उन्होंने अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों को भी लाभांश व मिनिमम इनकम गारंटी दिए जाने की मांग की।
शुक्रवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में राशन डीलर एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते राशन डीलरों का लाभांश अन्य राज्यों के राशन विक्रेताओं की तरह मिलना चाहिए। कहा कि समय-समय पर राशन विक्रेता सरकार के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड, किसान फार्मर रजिस्ट्री, एसआईआर आदि में भी सहयोग करते रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि 28 जनवरी 2026 तक मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इस दौरान राजेंद्र सिंह, कमल सिंह, देवेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, जयप्रकाश, रुखसाना आदि मौजूद रहे।