फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rape by trapping eunuchs in love trap

किन्नर को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में किन्नर को प्रेम जाल में फंसा कर 50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।किन्नर ने आदमपुर थाने में फौजी और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Rape by trapping eunuchs in love trap

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में किन्नर को प्रेम जाल में फंसा कर 50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। किन्नर ने आदमपुर थाने में फौजी और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर किन्नर से शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी किन्नर का आरोप है कि मेरठ जनपद के थाना किला परीक्षित गढ़ निवासी दिनेश फौजी हैं। लगभग 11 वर्ष पूर्व राकेश किन्नर के संपर्क में आया तथा शादी करके जीवन भर साथ निभाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि फौजी आदमपुर आता था तथा कभी एक लाख तथा कभी 50 हजार रुपये ले जाता था। इस प्रकार फौजी ने लगभग 50 से 60 लाख रुपये ले लिए। किन्नर का आरोप है कि 27 सितंबर की रात को फौजी अपने बहनोई, भांजे सहित तीन रिश्तेदारों के साथ मेरे घर पहुंचे थे। उनसे अपने रुपये मांगे तो फौजी ने कहा कि अगर तूने रुपये वापस मांगे तो मैं तुझे छोड़ दूंगा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो फौजी व उसके रिश्तेदारों ने कमरे के दरवाजे लगा कर मेरे साथ तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बना ली। फौजी ने कहा कि अगर तूने रुपये मांगे तो मैं वीडियो वायरल कर दूंगा। किन्नर ने जब विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए तथा तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की रिपोर्ट किन्नर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि किन्नर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने में तैनात दरोगा को मुकदमे की विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed