फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ramdol in amroha

श्याम रंग में रंगा अमरोहा, होठों पर सिर्फ राधे-राधे

Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
ramdol in amroha
अमरोहा की रामडोल शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
 शहर शुक्रवार को सारे दिन श्याम के रंग में रंगा रहा। हर लब पर सिर्फ राधे-राधे सुनाई दे रहा था। मौका थ्‍ाा श्री धार्मिक रामडोल कमेटी की ओर से निकाली गई रामडोल शोभायात्रा का। इसमें उत्तर आैर दक्षिण भारत की संस्कृति का संगम नजर आया।  शोभायात्रा की 111 वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य आयोजन हुआ। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे रियासत वाले मंदिर से महाआरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए देर रात पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सबसे आगे गजराज शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इसके पीछे झांकियों और डोलों का काफिला था। बाल गोपाल के एक से बढ़ कर एक सुंदर डोलों के आगे युवा डीजे की धुनों पर झूम कर वातावरण भक्तिमय कर रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली, पंजाब, ग्वालियर, अमरोहा, मुरादाबाद से आए प्रसिद्ध बैंड बाजों ने शोभायात्रा की रौनक बढ़ाई। लठमार और फूलों की होली से अमरोहा मिनी मथुरा की तरह नजर आए। विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर का वातावरण कृष्णमय हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा कोट चौराहा, मुख्य बाजार, कोतवाली, बड़ा बाजार, अहमदनगर, तहसील, नौबत खाना होते हुए पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं हलवा, तो कहीं पर शीतल पेय का इंतजाम था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed