फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain

आसमान में छाए बादल हवाओं के साथ झूम कर बरसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain
अमरोहा। मंगलवार को झमाझम बारिश से तापमान भी लुढ़क गया। इससे उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के चलते शहर में जल भराव हो गया। सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। नगर कोतवाली के गेट पर जलभराव के कारण आना-जाना काफी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया। हवा के झोंकों से तापमान में गिरावट आई। दोपहर लगभग तीन बजे आसमान में काले बादल छाए। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून मिला। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आएं। छत और खुली जगहों पर ठंडी हवा का लुत्फ उठाया। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा दोपहर में बारिश होने से कई लोग बाजार में फंस गए। शफातपोता, बाजार कोट, बटवाल, बाजार रज्जाक, नौबत खाना, बसावनंगज, गुजरी, लकड़ा आदि मोहल्लें की सड़कें पानी से डूब गईं। वहीं शाम को सड़कों पर नालियों का कीचड़ पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed