फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   raid of delhi police

दिल्ली पुलिस की नौगांवा सादात में दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
raid of delhi police
अमरोहा। छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने नौगावां सादात में दबिश दी। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस उसके भाई को हिरासत में लेकर साथ दिल्ली ले गई है। दिल्ली पुलिस की छापेमारी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मूलरूप से नौगावां सादात के रहने वाले एक व्यक्ति सऊदी अरब में नौकरी करता है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। आरोप है कि पंद्रह दिन पहले नौगावां सादात के दो युवकों ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में छात्रा के अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसके बाद युवकों ने छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो देखकर कस्बे के लोगों ने छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी। तभी परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को दिल्ली पुलिस आई थी। यहां के मोहल्ला फखरपुरा में एक युवक के घर दबिश दी थी। आरोपी युवक तो फरार हो गया, इसलिए पुलिस उसके भाई को हिरासत में ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed