फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Swine flu arrives in Amroha; three patients, including two women, detected.

Amroha News: अमरोहा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो महिलाओं समेत तीन मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Swine flu arrives in Amroha; three patients, including two women, detected.
अमरोहा। एनसीआर, हापुड़ और मुरादाबाद के बाद अब स्वाइन फ्लू ने अमरोहा में भी दस्तक दे दी है। जनपद में दो महिलाओं समेत तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। हालांकि तीनों मरीजों का निजी अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई हैं और अब उनका घर पर ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि तीनों मरीजों को पिछले चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। इनमें रजबपुर क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनमें एक महिला प्रधान परिवार से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन

बुखार आने के बाद तीनों ने निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में तीनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने तीनों को जनपद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के बारे में जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उनकी स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के अनुसार तीनों मरीजों को आवश्यक दवाएं दे दी गई हैं। अब घर पर ही उनका उपचार चल रहा है और तीनों के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार है। मरीजों की रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई है। सीएमओ के मुताबिक स्वाइन फ्लू एच-1एन-1 वायरस से होने वाला श्वसन संबंधी संक्रमण है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं, जिसमें बुखार, खांसी, गले में खराश और कमजोरी आदि शामिल हैं। हालांकि कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर रूप भी ले सकता है।

.......
स्वाइन फ्लू के लक्षण
तेज बुखार और ठंड लगना
खांसी और गले में खराश या दर्दशरीर और मांसपेशियों में दर्द
सिरदर्द और अत्यधिक थकान
बहती या भरी हुई नाक
कुछ मामलों में उल्टी और दस्त (विशेषकर बच्चों में)
...
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय
नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ साफ करें
खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकें।
बिना धुले हाथों से अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं।
भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।
बीमार होने पर घर पर रहें और दूसरों के संपर्क से बचें।
..........


स्वाइन फ्लू की तीन लोगों में पुष्टि हुई है। इनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं हैं। किसी प्रकार की समस्या नहीं है। संक्रमित व्यक्ति के सपंर्क में न आएं। जिला अस्पताल में दस बेड की अलग से व्यवस्था की गई है। जहां पर स्वाइन फ्लू के मरीजों को भर्ती करके उपचार दिया जाएगा। बुखार आने पर तत्काल जांच कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही न करें। -डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed