{"_id":"6a94935282a08f906c0165f2","slug":"fever-wreaks-havoc-in-two-villages-over-38-ill-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171793-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो गांवों में बुखार का कहर, 38 से ज्यादा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो गांवों में बुखार का कहर, 38 से ज्यादा बीमार
विज्ञापन
अमरोहा/डिडौली। बरसात के बीच जोया ब्लॉक क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत और पतेई खालसा गांवों में बुखार के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। दोनों गांवों में 38 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। कई घरों में दो से तीन सदस्य एक साथ बीमार हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नन्हेड़ा राजपूत में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक न तो शिविर लगाया और न ही दवाओं का वितरण किया है।
नन्हेड़ा राजपूत में करीब 14 लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीण निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं और घरों में ही मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने गांव में जांच, दवा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
पतेई खालसा में करीब 24 लोग बुखार से पीड़ित हैं। यहां लोग पीएचसी से दवा ले रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या सीएचसी भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मरीजों के ब्लड सैंपल नहीं लिए गए हैं, जिससे बुखार का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आसपड़ोस के जनपदों में स्वाइन फ्लू के मामले मिलने से भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ी है। ग्रामीणों के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में बुखार से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
......
यह लोग बुखार से पीड़ित
बुखार से महेंद्र सिंह, विकास कुमार,गजेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह, चैनू सागर, आदित्य, यश ठाकुर, क्रांति देवी, मुन्नी देवी, सतपाल सिंह, अमन, गुलाब सिंह, तीर्थ सिंह , बबलू सिंह,दीवान,हरपाल सिंह, अशोक कुमार, पवन कुमार, वीरू सिंह और संजीव कुमार आदि लोग बुखार से परेशान हैं।
...
ग्रामीण बोले...
गांव में बुखार की चपेट में आने से करीब एक दर्जन लोग बीमार हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में नियमित साफ-सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराना जाना चाहिए, ताकि मच्छरों पर काबू पाया जा सके और बीमारी को फैलने से रोका जा सके। -नागेंद्र सिंह, नन्हेड़ा राजपूत
....
गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई टीकाकरण या स्वास्थ्य जांच शिविर नहीं लगाया गया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर लोगों की जांच और आवश्यक उपचार होना चाहिए। साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कराए जाने की जरूरत है।
-मनीष चौहान,नन्हेड़ा राजपूत
........
पिछले एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। कई लोग बुखार की चपेट में हैं और ग्रामीणों का बुरा हाल है। उन्होंने गांव में साफ-सफाई कराने के साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव होना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में शिविर लगाना चाहिए।
-प्रकाश सिंह,नन्हेड़ा राजपूत
...
गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकांश घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों को बीमारी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से गांव में जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कराने और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करानी चाहिए।
-विमल, नन्हेड़ा राजपूत
......
जिन गांवों में बुखार का प्रकोप ज्यादा है। वहां पर शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर बीमार लोगों का उपचार कराया जाएगा। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार दिया जाएगा। बुखार होने पर अस्पताल में ब्लड जांच कराएं।
-डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ